{"_id":"5e5ca4fc8ebc3ef4087c4796","slug":"two-people-dead-in-cylinder-burst-at-tadkeshwar-temple-complex-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: मंदिर परिसर में फटा गैस सिलिंडर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: मंदिर परिसर में फटा गैस सिलिंडर, दो की मौत
Mon, 02 Mar 2020 12:04 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर शहर में सोमवार की सुबह एक मंदिर परिसर में बने मकान में गैस सिलेंडर फटने से एक मकान ढह गया। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चौड़ा रास्ता इलाके में स्थित ताड़केश्वर मंदिर परिसर में बने एक मकान में सुबह सिलेंडर फट गया और मकान के मलबे में दबने से मंजू देवी (45) और अभिषेक (17) की मौत हो गई जबकि राजेश (45) झुलसने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हादसे में पचास प्रतिशत तक झुलसने से घायल व्यक्ति को उपचार के लिये सवाईमान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हादसा होने की आशंका है। सिलेंडर फटने से मकान का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में सीआपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर चीख पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम ने मलबा हटवाया। मलबे में दबी महिला व बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक महिला गैस पर चाय बना रही थी। तभी सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज हो गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती कि सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीकर स्थित एक घर में सिलिंडर फटा था जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी।