फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two new cases of corona virus in Rajasthan

Rajasthan Coronavirus: अब सतर्क होने की जरूरत, दो नए संक्रमितों के साथ प्रदेश में 70 सक्रिय मामले

Tue, 10 Jan 2023 09:04 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याग्निक Updated Tue, 10 Jan 2023 09:04 AM IST
सार

दुनिया के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत में सतर्क हो गया है। हालांकि भारत में अभी मामले ज्यादा नहीं हैं लेकिन संख्या कब बढ़ जाए इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। प्रदेश में अब तक सक्रिय मामले 70 हो गए हैं।

विज्ञापन
Two new cases of corona virus in Rajasthan
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच भारत भी सतर्क हो गया है। चीन समेत कई देशों में कोविड-19 के मामलों में भारी वृद्धि भयभीत करने वाली है। चीन में हो रही मौत के आंकड़े भारत की दूसरी लहर की याद दिलाते हैं। इन्हीं संभावनाओं को ध्यान में रखकर भारत हर संभव इंतजाम पहले से ही करके चल रहा है। हालांकि भारत में मामले अभी ज्यादा नहीं आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।

विज्ञापन


राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना का एक मामला जयपुर में, जबकि एक उदयपुर में ट्रेस हुआ है। प्रदेश में अब तक कोरोना के सक्रिय मामले 70 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 54 सक्रिय मामले जयपुर में हैं। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13 लाख 15 हजार 522 हो गई है। वहीं, रविवार को राज्य में 5 मामले सामने आए थे, जिसमें 3 जयपुर में और 2 मामले उदयपुर में मिले थे।
विज्ञापन


लोगों को सतर्क रहने की सलाह
बता दें कि चीन में कोरोना के नए वैरिएंट ने जो तबाही मचा रखी है उसको लेकर भारत तैयारियां करने में जुटा है, ताकि पहली और दूसरी लहर की तरह इस बार ज्यादा दिक्कत का सामना न करना पड़े। राजस्थान में भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना से इस साल पहली मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में 170 नए केस
वहीं, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 170 नए केस सामने आए हैं। देश में अब तक आए कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 46 लाख 80 हजार 094 हो गई है। वहीं, कुल 4 करोड़ 41 लाख 47 हजार 002 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. पूरे देश में अब तक 5 लाख 30 हजार 721 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed