फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two miscreants of Bavaria gang arrested stole gold-silver items by breaking shutter in Nagaur

Nagaur: बावरिया गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार, शटर तोड़ सोने-चांदी के आइटम चुराए, आरोपी जयपुर के इनामी अपराधी

Tue, 11 Oct 2022 05:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 05:22 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने बावरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आइटम चुराए थे। दोनों आरोपी जयपुर जिले में इनामी अपराधी हैं।

विज्ञापन
Two miscreants of Bavaria gang arrested stole gold-silver items by breaking shutter in Nagaur
दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले के परबतसर में 29 अगस्त को सोनी की दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर जाने वाले मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया, दोनों बावरिया गैंग के सदस्य हैं, इसमें एक आरोपी जयपुर पुलिस का इनामी बदमाश है।

विज्ञापन


बता दें कि परबतसर थाने के तहत आने वाले बड़ला बालाजी में कन्हैयालाल सोनी की दुकान है, जिसमें सोने-चांदी की चोरी हुई थी। कन्हैयालाल ने परबतसर थाने में चोरी का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया, बड़ला बालाजी के पास स्थित बैंक वाली गली में उनकी दुकान है। 29 अगस्त की रात को वह अपनी दुकान बंदकर घर गए, सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में से सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद परबतसर पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। कार्रवाई में पुलिस ने बावरिया गैंग के जयपुर में चाकसू निवासी सोनू हाल सिंकदरा और दौसा जिले के निवासी दीपू बावरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 137 चांदी की अंगुठियां, एक चांदी की मूर्ति, 72 चांदी की बिछिया बरामद कर ली। पुलिस ने बताया, पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक आरोपी सोनू बावरिया जो कि जयपुर पुलिस का इनामी बदमाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed