Jaipur: दो नाबालिग बच्चियां 46 दिन से गायब, आक्रोशित वकीलों ने सड़क किया जाम
दो बच्चियों के गायब होने पर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट वकील आज सड़क पर उतर गए। वहीं डीजीपी लाठर ने इस मामले में एसआईटी गठित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के महेश नगर थाने से तीन फरवरी को दो नाबालिग बच्चियां लापता हो गई थीं। बच्चियों के गायब हुए 46 दिन बीत गए हैं लेकिन जयपुर पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं सकी है। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर आक्रोशित वकीलों ने जयपुर हाईकोर्ट और कलेक्ट्रेट सर्किल पर सड़कर जाम कर दिया।
वकीलों ने सोमवार की सुबह भी पुलिस और प्रशासन को 12 बजे तक का समय दिया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने वकील सड़क पर उतर गए। वकीलों ने डीजीपी को एक घंटे का समय दिया था। उन्होंने कहा कि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। यहां तक की उन्होंने विधानसभा घेरने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार और डीजीपी की होगी।
परिजनों का कहना है कि पुलिस अगर काम करती तो हम वकीलों को सड़क पर बैठने की जरूरत ही नहीं थी। बच्चियों के पिता ने कहा कि डीजीपी को ही 42 दिन बाद पता चला कि जयपुर से दो नाबालिग बच्चियां गायब है। घटना के बाद से ही पुलिस मामले पर कोताही बरत रही है। पुलिस को बार-बार बोला तब जाकर टीम को लखनऊ भेजा गया। वहां पर भी किसी भी प्रकार की जांच पुलिस ने नहीं की है। मामली की गंभीरता देखते हुए डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया है।