फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two main thieves arrested of Vehicle thieves gang in Dausa

Dausa: वाहन चोर गैंग के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पलक झपकते बाइक लेकर हो जाते थे फरार

Thu, 24 Mar 2022 11:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 24 Mar 2022 11:50 AM IST
सार

दौसा में पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों पर कई जिलों में कई मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
Two main thieves arrested of Vehicle thieves gang in Dausa
भीलवाड़ा में वाहन चोर गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा के कोतवाली थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने गोपनीय सूचना पर शातिर वाहन चोर गैंग के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की पंद्रह मोटरसाइकिल और कुएं में छुपा कर रखे भारी मात्रा में बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 


पुलिस ने रिंकू मटवास पुत्र भगवान सहाय मीना (22) निवासी गांव मटवास थाना लवाण जिला दौसा और छोटे लाल उर्फ छोट्या पुत्र राम सिंह मीना (42) निवासी गांव तुण्डपुरा थाना वैर जिला भरतपुर को चोरी की दो बाइक एवं अवैध देसी कट्टे के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


दौसा एसपी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को रिंकू मीना को लालसोट बाइपास पुलिया के नीचे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध देसी कट्टे के साथ और अभियुक्त छोटे लाल मीणा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सिंगवाड़ा रोड दौसा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से जवाहर सर्किल जयपुर, दौसा, बस्सी, तुंगा एवं लवाण थाना इलाके से चोरी की कुल 15 मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बाइक चोरों ने दौसा से एक पिकअप और एक इको स्पोर्ट्स कार भी चोरी करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी कई जिले के वांछित   

एसपी अनिल कुमार बताया कि अभियुक्त छोटेलाल मीना महवा थाने की जीप जलाने के मामले में शामिल था। दोनों ही आरोपी कई जिलों मे वांछित चल रहे हैं। आरोपी छोटेलाल के विरुद्ध जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक भरतपुर जिले के विभिन्न थानों में 26 और रिंकू मटवास के विरुद्ध जयपुर और दौसा जिले के विभिन्न थानों में 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

  
पलक झपकते ही करते थे बाइक चोरी

दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि इस गैंग के सदस्य अपने गांव से बस या मोटरसाइकिल पर बैठकर दौसा और अन्य शहरों में जाते और शहर में अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों, मैरिज गार्डन, कॉलेज आदि स्थानों पर खड़े हो जाते। जो व्यक्ति उनके सामने अपना वाहन खड़ा कर कर चला जाता, उस पर नजर रखते। नजर चुरा कर मौका मिलते ही मास्टर की से वाहन का लॉक तोड़कर कुछ पल में ही शहर से बाहर निकल जाते हैं। चोरी के तुरंत बाद व्हाट्सएप पर वाहन की फोटो शेयर कर सौदा तय करते। वाहन मॉडल  और कंडीशन के हिसाब से रेट फिक्स करके वाहन सप्लाई कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed