{"_id":"6468dd4557d0d5e6830e1b75","slug":"two-lavkush-gardens-will-be-opened-in-every-district-of-rajasthan-cm-gehlot-approved-rs-66-crore-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अब हर जिले में दो लवकुश वाटिकाएं खुलेंगी, सीएम गहलोत ने 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अब हर जिले में दो लवकुश वाटिकाएं खुलेंगी, सीएम गहलोत ने 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी
Sat, 20 May 2023 08:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 May 2023 08:16 PM IST
सार
प्रदेश के सभी जिलों में लवकुश वाटिकाएं डवलप की जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वाटिकाओं के लिए 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले दिनों में राजस्थान के हर जिले में भगवान श्री राम और माता सीता के पुत्र लव-कुश के नाम से वाटिका खुलेंगी। सीएम अशोक गहलोत ने हर जिले में दो-दो लव कुश वाटिका डवलप करने के लिए 66 करोड रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। इससे प्रदेश में इको फ्रेंडली टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। गहलोत के निर्णय से इन वाटिकाओं में वन और वन्यजीवों से संबंधित मॉडल स्थापित होंगे, जिनसे बच्चों को पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
यहां इको ट्रेल पथों का निर्माण और प्रदर्शनी के लिए जगह बनेगी। इन वाटिकाओं का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को शिक्षित एवं जागरूक करना है।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्येक जिले में एक-एक अतिरिक्त वाटिका विकसित करने की घोषणा की गई थी।