{"_id":"6204b69761d6ef40756a2eae","slug":"two-laborers-killed-in-boiler-explosion-in-bikaner-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बीकानेर में ट्रीटमेंट प्लांट का बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बीकानेर में ट्रीटमेंट प्लांट का बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत
Thu, 10 Feb 2022 12:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:24 PM IST
सार
सुजानदेसर में गुरुवार को एक ट्रीटमेंट प्लांट का बॉयलर फट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के सुजानदेसर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोही में मौजूद ट्रीटमेंट प्लांट का बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बॉयलर फटने के कारण तेज धमाका हुआ था, इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट के गैस होज में गैस टेस्टिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक हादसा हो गया। इससे होज की छत पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए मजदूरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन कारणों से हुआ इसका जवाब तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन