{"_id":"629e399397930f660157755c","slug":"two-laborers-digging-sewerage-line-buried-in-falling-soil-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीवरेज लाइन की खुदाई कर रहे दो मजूदर मिट्टी ढहने से दबे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीवरेज लाइन की खुदाई कर रहे दो मजूदर मिट्टी ढहने से दबे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Mon, 06 Jun 2022 10:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:59 PM IST
सार
कोटा में सीवरेज की खुदाई कर रहे दो मजूदर मिट्टी ढहने से दब गए। हादसे में एक मजूदर की मौत हो गई।
विज्ञापन
जेसीबी से मिट्टी हटाकर मजूदरों को निकाला बाहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा में सोमवार को सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान हादसा हो गया। खुदाई कर रहे दो मजूदर मिट्टी ढहने से दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गईं, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के काला तालाब इलाके की है। पुलिस ने बताया कि यहां सीवरेज खुदाई का काम चल रहा है। सोमवार को मजदूर लाइन की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और दो मजूदर उसके नीचे दब गए। जेसीबी सहित अन्य तरह से मिट्टी हटाकर मजूदरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं, दिन रात कर रहे काम
सीवरेज खुदाई में लगे मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनके पास सुरक्षा उपकरण नहीं हैं। सरकार की ओर से जल्द काम खत्म करने के दबाव के कारण मजदूर दिन-रात काम कर रहे हैं। ठेकेदार से बार-बार कहने पर भी वह सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं करा रहा है।
विज्ञापन