{"_id":"798c83626143a47007ef8483bf761b15","slug":"two-held-for-molesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी पर्यटकों को ले गए मंदिर के पीछे और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी पर्यटकों को ले गए मंदिर के पीछे और फिर...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की दो महिला पर्यटकों के साथ टूरिस्ट गाइड बन कर छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मामला जोधपुर के ऐतिहासिक मंडोर गार्डन का है।
विज्ञापन
डीसीपी ईस्ट राहुल जैन ने बताया कि बुधवार दोपहर फ्रांस से आई दो महिला टूरिस्ट मंडोर गार्डन देख रही थीं। तभी दो लड़के (जीशान खिलजी और मुबारक आलम) उनके पास आए, अभिवादन किया और बताया कि वे दोनों टूरिस्ट गाइड हैं।
विज्ञापन
युवकों ने विदेशी महिलाओं को गार्डन घुमाने की बात कही। वे उनको झील के पीछे स्थित एक मंदर पर ले गए। जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और शोषण करना चाहा।
विज्ञापन
मंडोर पुलिस थाने के SHO किशोर सिंह भाटी ने बताया कि इस घटना से हैरान महिलाएं मदद के लिए चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर एक आदमी आगे बढ़ा। इसे देख कर दोनों लड़के मौके से भागने लगे।
वो एक बस में चढ़ने कोशिश करने लगे लेकिन भीड़ ने उनको दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पीड़ितों के बयान भी ले लिए गए हैं।