फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two held at India-Pak border in Rajasthan

भारत-पाक सीमा पर सैन्य ठिकानों की जानकारी जुटाते दो गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
Two held at India-Pak border in Rajasthan

बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में स्थित भारत-पाक सीमा पर दो संदिग्ध सैन्य ठिकानों की जानकारी लेते हुए गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार संदिग्धों से सीमा सुरक्षा बल और पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात दो मोटर साइकिल सवार संदिग्धों ने खाजूवाला क्षेत्र में ग्रामीणों से सेना के ठिकानों के बारे में पूछा।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बीएसएफ को दी। इसके बाद बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर देर रात दोनों को धर दबोचा। 

इंटेलिजेंस विंग कर रही दोनों से पूछताछ

Two held at India-Pak border in Rajasthan
Jail

ग्रामीणों के अनुसार संदिग्धों ने बदले में 25 लाख रुपये देने का झांसा भी दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों पर सामरिक महत्व के ठिकानों की जानकारी जुटाकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में दुरुपयोग करने की आशंका का आरोप है।

संदिग्धों ने पुलिस पूछताछ में  ग्रामीणों से मजाक करने की बात कही है।

फिलहाल दोनों संदिग्धों को खाजूवाला थाना क्षेत्र में हिरासत में लेकर सेना और बीएसएफ  के इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी पूछताछ कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed