फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two former royal families of rajasthan declared themselves descendants of Ram

अयोध्या मामलाः जयपुर के बाद अब मेवाड़ राजघराने ने ‘राम का वंशज’ होने का किया दावा

Tue, 13 Aug 2019 04:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 13 Aug 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Two former royal families of rajasthan declared themselves descendants of Ram
अरविंद सिंह मेवाड़ - फोटो : Twitter

राजस्थान के दो पूर्व राजघरानों ने खुद को भगवान राम का वंशज बताया है। भाजपा सांसद और पूर्व जयपुर राजघराने की सदस्य दीयाकुमारी के बाद अब पूर्व मेवाड़ राजघराने उदयपुर के अरविंद सिंह मेवाड़ ने भी खुद को भगवान राम का वंशज बताया है।

विज्ञापन


मेवाड़ ने ट्वीट किया है, 'यह ऐतिहासिक रूप से सिद्ध है कि मेरा परिवार श्री राम का प्रत्यक्ष वंशज है।' उन्होंने आगे लिखा है, हम राम जन्मभूमि पर कोई दावा नहीं करना चाहते लेकिन हमारा मानना है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर श्री राम मंदिर अवश्य बनना चाहिए।
विज्ञापन

 

मेवाड़ प्रत्यक्ष रूप से किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े हैं। वहीं जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी राजसमंद से भाजपा की सांसद हैं। दीया कुमारी कह चुकी हैं कि भगवान राम के वंशज दुनिया भर में हैं जिनमें उनका परिवार भी है। सांसद के अनुसार उनका परिवार भगवान राम के बेटे कुश का वंशज है।

इससे पहले दीयाकुमारी ने हाल ही में कहा था कि हम भगवान राम के वंशज है । इसका आधार हमारे पास हस्तलिपि, वंशावली, दस्तावेज हमारे पोथी खाने में मौजूद है। उल्लेखनीय है कि राम जन्म भूमि विवाद में उच्चतम न्यायालय में सुनवाई चल रही है। भगवान राम के वंशज होने को लेकर राजस्थान में कई नेताओं के बयान आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed