Road Accident in Jaisalmer: तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर से दो लोगों की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार
जैसलमेर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विस्तार
जैसलमेर में मंगलवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। कार तेज स्पीड में देवीकोट से जैसलमेर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार बाड़मेर से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार दो लोगों के शव को बाहर निकलवाया। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।