{"_id":"65b4f2cd813c3d93590660d3","slug":"two-bikes-collide-in-karauli-seven-people-including-women-and-children-injured-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: करौली में दो बाइकों की टक्कर, महिला और बच्चों समेत सात लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: करौली में दो बाइकों की टक्कर, महिला और बच्चों समेत सात लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Sat, 27 Jan 2024 05:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:40 PM IST
सार
करौली के एनएच 23 स्थित खेड़ा गांव के पास दो बाइकों में आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली जिले के सरमथुरा मार्ग पर एनएच 23 स्थित खेड़ा गांव के पास दो बाइको की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी के कांस्टेबल राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि संजा पत्नी दुर्जन निवासी गाधौली, दीपा पत्नी रामकेश निवासी तरब आंगई, हरभजन पुत्र सामंता निवासी गाधौली और दो वर्षीय सिद्धार्थ पीलिया रोग का उपचार कराने बथुआ खो गए थे। वहीं, मनोज बाई, लवराज पुत्र रेखराम उम्र दो साल, रेखराम पुत्र हुकम सिंह निवासी कंचनपुर सरमथुरा से लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान करौली सर मथुरा मार्ग पर एनएच 23 स्थित खेड़ा गांव के पास दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और हाईवे अथॉरिटी को सूचना दी। घायलों को हाईवे अथॉरिटी की एंबुलेंस की मदद से करौली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन