{"_id":"63c1189d3061ee3afc68baaa","slug":"two-arrested-for-taking-bribe-of-rs-50-000-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: लाइजन अधिकारी और उसका सहयोगी 50 हजार रिश्वत लेते दबोचे, निर्माणाधीन मकान तोड़ने की दे रहे थे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: लाइजन अधिकारी और उसका सहयोगी 50 हजार रिश्वत लेते दबोचे, निर्माणाधीन मकान तोड़ने की दे रहे थे धमकी
Fri, 13 Jan 2023 02:09 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:09 PM IST
सार
भीलवाड़ा में एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान को तोड़ने की धमकी देकर रिश्वत लेने वाले लाइजन अधिकारी और उसके सहयोगी को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से की कार्रवाई।
विज्ञापन
Bribe
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में एसीबी मुख्यालय के निर्देशन पर भीलवाड़ा द्वितीय इकाई ने शुक्रवार को मकान न तोड़ने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वालों दो लोगों को गिरफ्तार किया। शंभूलाल बावरिया लाइजन अधिकारी आईआरबी मॉर्डन रोड मेकर्स प्राइवेट लिमिटेड भीलवाड़ा (ए.एन.आई.ए से संबंध) एवं उसके दलाल हस्तीमल जैन को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीबी की भीलवाड़ा द्वितीय इकाई को परिवादी ने शिकायत देकर बताया कि बाईपास पर निर्माणाधीन मकान को न तोड़ने के बदले शंभूलाल बावरिया लाइजन अधिकारी आई. आर. बी मॉडल रोड मेकर्स प्राइवेट लिमिटेड भीलवाड़ा 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर उन्हें परेशान कर रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर के उपमहानिरीक्षक समीर कुमार सिंह के सुपर विजन में एसीबी भीलवाड़ा द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह के नेतृत्व में शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को उप अधीक्षक शिव प्रकाश एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए शंभूलाल बावरिया पुत्र उमराव सिंह निवासी सुभाष नगर पोस्ट मीरपुर पुलिस थाना नारनौल जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा हाल शिव मंदिर के पास जैन किराना के सामने सुभाष नगर भीलवाड़ा व उसके दलाल हस्तीमल जैन पुत्र मदनलाल जैन निवासी कमला पार्क भीलवाड़ा को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों के आवास एवं अन्य पर भी तलाश जारी है।
विज्ञापन