{"_id":"64b524cd6bc0b040ed06d767","slug":"two-arrested-for-posting-photos-with-weapons-on-social-media-in-jhunjhunu-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
Mon, 17 Jul 2023 04:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Jul 2023 04:57 PM IST
सार
दो युवकों की हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकरत में आई। झुंझुनू जिले के पिलानी और सूरजगढ़ क्षेत्र से दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू जिले की पिलानी पुलिस ने हथियारों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि पिलानी पुलिस को चूरू पुलिस से सूचना मिली थी कि दो युवकों की हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनकी लोकेशन झुंझुनू जिले के पिलानी और सूरजगढ़ क्षेत्र की आ रही है।
विज्ञापन
हथियारों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना पर पिलानी पुलिस ने साइबर टीम को अलर्ट किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस को अनुसंधान के दौरान ही सूचना मिली कि दोनों युवक थाना अंतर्गत भगीना में शराब ठेके पर काम करते हैं। दोनों युवकों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों ने पूछताछ में बताया कि खौफ फैलाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो डाली थी। युवकों ने बताया कि उन्होंने एक स्थानीय युवक से ही हथियार खरीदे थे। हालांकि हथियार सप्लाई करने वाला युवक पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
ये युवक हुए गिरफ्तार
नरेन्द्र सिंह पुत्र धीर सिंह राजपूत (20 वर्ष), निवासी बुंगी, पुलिस थाना सिद्धमुख (चूरू) और अंकित पुत्र रामकरण जाट (21 वर्ष), निवासी बुंगी, पुलिस थाना सिद्धमुख (चूरू) को गिरफ्तार किया यगा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार रोलन तथा कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र और पंकज शामिल थे।