{"_id":"64f96dd341c3c2a9c3057cc8","slug":"truck-caught-fire-after-hitting-a-stone-near-devikot-area-of-jaisalmer-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: पत्थर से टकराकर बैटरी में लगी आग; धूं-धूं कर जल गया ट्रक, चालक को नींद आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: पत्थर से टकराकर बैटरी में लगी आग; धूं-धूं कर जल गया ट्रक, चालक को नींद आने से हुआ हादसा
Thu, 07 Sep 2023 11:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:59 AM IST
सार
गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 6 बजे चलते ट्रक में ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। तभी ट्रक सड़क से 40 मीटर नीचे उतर गया और हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक में लगी आग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के देवीकोट इलाके के छोड़ गांव के पास एक ट्रक में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग का गोला बने ट्रक को देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर बुलाया। मौके पर आई देवीकोट चौकी पुलिस ने सिविल डिफेंस की दमकल को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की दो फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से पूरा ट्रक ही जल गया। ट्रक में बिजली के सामान का स्क्रैप भरा हुआ था।
विज्ञापन
ड्राइवर को झपकी आने पर ट्रक उतरा सड़क से नीचे
देवीकोट चौकी के ASI दीप सिंह ने बताया कि ट्रक स्क्रैप से भरा था और मूंदरा गुजरात से जालंधर पंजाब की तरफ जा रहा था। इस दौरान छोड़ गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 6 बजे चलते ट्रक में ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। ट्रक सड़क से 40 मीटर नीचे उतर गया। ट्रक का टायर पत्थर से टकराया और ट्रक की बैटरी पर लगा। ट्रक रुक गया लेकिन बैटरी ने आग पकड़ ली। अचानक लगी आग से ट्रक ड्राइवर को लपटों ने घेरा। ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
एक घंटे बाद आई दमकल
एएसआई दीप सिंह ने बताया कि ट्रक में आग लगने पर वहां एक बाइक सवार गुजरा उसने ड्राइवर की मदद की और उसको हॉस्पिटल लाया। उस दौरान देवीकोट पुलिस चौकी को जानकारी मिलने पर हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सिविल डिफेंस की दो दमकल करीब एक घंटा देरी से पहुंची। तब तक ट्रक पूरा आग का गोला बन गया था। सिविल डिफेंस की 2 दमकल ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन