फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Troubled by the demand of dowry in Nagaur married woman hanged herself

Rajasthan: पति से फोन पर बात करते हुए 21 साल की विवाहिता ने दी जान, ससुराल वाले मांग रहे थे इतना दहेज 

Wed, 01 Jun 2022 08:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Jun 2022 08:10 PM IST
सार

नागौर में ससुराल वालों को बहू नहीं दहेज चाहिए था, इसके लिए वह आए दिन उसे परेशान करते, मारपीट भी की गई। आखिर में 21 साल की विवाहिता मायके चली गई और फिर फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Troubled by the demand of dowry in Nagaur married woman hanged herself
21 साल की अंजू ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के नागौर में एक 21 साल की विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका पति पांच लाख रुपए और एक कार के लिए परेशान करता था। दहेज की मांग को लेकर करीब 20 दिन पहले पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मकराना के चांडी गांव में रहने वाले रामलाल स्वामी ने एक केस दर्ज कराया है। पुलिस रिपोर्ट में उन्होंने बताया बताया कि उसकी 2 बेटियां थीं। 2018 में उन्होंने अलवर के नारायणपुर निवासी अशोक कुमार के दो बेटों से दोनों की शादी कराई थी। 26 साल की मैना की शादी कमलेश और 21 साल की अंजू की शादी दीपक के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि दीपक सौर ऊर्जा कंपनी में इंजीनियर और कमलेश एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर है। परिजनों का आरोप है कि दीपक अपने माता-पिता के साथ मिलकर दहेज के लिए अंजू को परेशान करता था। कोरोना काल में घर आईं दोनों बेटियों ने अपने पिता को इस बारे में जानकारी दी थी। ससुराल पक्ष के लोगों से बात करने पर उन्होंने दोबारा ऐसा नहीं करने का वादा किया, लेकिन वह उन्होंने कुछ ही दिनों में तोड़ दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजनों का आरोप है कि, 14 मार्च को दीपक ने अंजू के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके माता-पिता ने कहा कि अगर दहेज में पांच लाख रुपए ओर ब्रेजा कार नहीं लाई तो उसे मारकर दीपक की दूसरी शादी करा देंगे। इसके 10 दिन बाद अंजू अपने भाई के साथ मायके आ गई, तब से वह यहीं रह रही थी। परिजनों ने बताया कि 10 मई की सुबह दीपक ने अंजू को फोन किया। इसके बाद वह कमरे में चली गई। करीब ढाई घंटे बात करने के बाद उसने फांसी लगा ली, इस दौरान उसका कॉल चल राह था। 


परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी मैना दीपक के बड़े भाई कमलेश की पत्नी है। इस कारण वह घटना के बाद भी चुप रहे, उन्हें डर था कि अगर पुलिस में शिकायत की तो ससुराल वाले उसे भी परेशान कर सकते हैं। लेकिन, अंजू की मौत के बाद ससुराल वाले उसे भी परेशान करने लगे। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर बेटियों के ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed