{"_id":"64fb0ec57e9e7c70bc031fb5","slug":"troubled-by-molestation-student-commits-suicide-in-dholpur-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: स्कूल से लौट रही छात्रा से 4 लड़कों ने छेड़छाड़ की तो लगाई फांसी, ग्रामीणों ने 2 को पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: स्कूल से लौट रही छात्रा से 4 लड़कों ने छेड़छाड़ की तो लगाई फांसी, ग्रामीणों ने 2 को पकड़कर पीटा
Fri, 08 Sep 2023 05:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Sep 2023 05:38 PM IST
सार
सीओ बाबू लाल मीणा ने बताया कि कंचनपुर थाना इलाके में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई थी। घटना के बाद घर आकर उसने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया था। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पेड़ से बांधकर पीटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके में चार लड़कों ने स्कूल से घर लौट रही कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे आहत होकर छात्रा ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
छात्रा की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दो लड़कों पड़कर पेड़ से बांधा और फिर उनकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों को छुड़ाकर थाने भेजा। वहीं, छात्रा के शव को बाड़ी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंचनपुर थाना इलाके में कक्षा 9वीं की छात्रा छुट्टी होने के बाद शुक्रवार दोपहर को स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार चार लड़कों ने छात्रा रोक लिया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने गए। छात्रा के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चारों लड़के भागने लगे। पीछा कर ग्रामीणों ने दो लड़कों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बालिका के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों लड़कों को पड़कर पेड़ से बांधा और फिर उनके साथ जमकर मारपीट की। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
इधर, छेड़छाड़ की घटना से आहत होकर घर पहुंची छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। पिता का आरोप है कि बेटी ने छेड़छाड़ की वजह से आत्महत्या की है। सीओ बाबू लाल मीणा ने बताया कि कंचनपुर थाना इलाके में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई थी। घटना के बाद उसने आत्महत्या कर ली। छात्रा के शव को लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है।