राजस्थान: बारां में आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को 16 वर्षीय आदिवासी लड़की का शव उसके घर के बाहर पेड़ से लटका मिला। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के अनुसार, लड़की भील आदिवासी समुदाय से संबंध रखती थी। शाहाबाद के डीएसपी तथा क्षेत्राधिकारी कजोडमल ने कहा कि 'वह स्कूल छोड़ चुकी थी और अपने पिता तथा भाई के साथ रहती थी। उसकी मां का देहांत हो चुका है।'
केलवाड़ा थाने के क्षेत्र निरीक्षक लक्ष्मीचंद वर्मा ने कहा कि 'लड़की के पिता और भाई शनिवार रात खेतों की देखरेख करने गए थे। वह घर में अकेली थी।'
पुलिस ने कहा कि पीड़िता के शरीर पर चोट या हमले का कोई निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।