{"_id":"5f18725f8ebc3e74a86cbfc4","slug":"trailer-overturned-on-car-in-nagaur-rajasthan-six-people-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के नागौर में कार पर पलटा ट्रेलर, छह लोगों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के नागौर में कार पर पलटा ट्रेलर, छह लोगों की मौके पर ही मौत
Wed, 22 Jul 2020 10:37 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
राजस्थान के नागौर जिले से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65 पर एक भीषण हादसा हो गया। बुधवार शाम को लाडनूं वाली सड़क पर एक ट्रेलर की कार से भिड़ंत हो गई। इसके बाद कार के ऊपर ट्रेलर के पलटने से कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सुरपाड़िया थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के बाद थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि हरियाणा से कुछ लोग कार से नागौर आ रहे थे, इसी दौरान शाम के करीब पांच बजे झालेरी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और कार के ऊपर पलट गया। इसकी वजह से कार में सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मार्बल की टाइल्स से भरे हुए ट्रेलर को कार के ऊपर से हटाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि शवों को निकालने के लिए घटनास्थल पर क्रेन और जेसीबी की भी मदद लेनी पड़ी। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया था। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन