फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tractor-trolley filled with wedding processions overturned near Punjabi Pura of Dhaulpur

Dholpur: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली डामर मिक्सर से टकराकर पलटी, छह ज्यादा लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Fri, 05 May 2023 12:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 May 2023 12:57 PM IST
सार

बाड़ी-बसेड़ी सड़क मार्ग पर पंजाबी पुरा के पास सड़क हादसे में छह से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। वहीं एक की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बारात के लिए जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Tractor-trolley filled with wedding processions overturned near Punjabi Pura of Dhaulpur
घायल से घटना की जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में बसेड़ी सड़क मार्ग पर पंजाबी पुरा के पास सड़क पर खड़े डामर मिक्सर से टकराकर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और एंबुलेंस और निजी साधनों से ग्रामीणों ने घायलों को बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां सभी घायलों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। एक घायल की गंभीर हालत बताई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौंरा रोड बाड़ी के रहने वाले रमेश कुशवाहा के पुत्र महेंन्द्र की बाड़ी से बसेड़ी गुरुवार रात को बारात जा रही थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए रमेश कुशवाहा के रिश्तेदार और स्थानीय पड़ोसी ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार होकर बाड़ी से बसेड़ी जा रहे थे। बाड़ी-बसेड़ी सड़क मार्ग पर पंजाबी पुरा के पास डाबर का मिक्सर सड़क पर खड़ा हुआ था। जिससे टकराकर ट्रैक्टर की टोली पलट गई, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को ट्रॉली के अंदर से निकालकर एंबुलेंस और निजी साधन की मदद से बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है। उपनिरीक्षक थानसिंह गुर्जर ने बताया कि-ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से दुर्घटना में बाड़ी के रहने वाले 16 वर्षीय गौरव पुत्र गोपाल, 18 वर्षीय अनिल पुत्र मुरारी, 19 वर्षीय विनोद पुत्र लाखन के साथ 45 वर्षीय रामवीर पुत्र नत्थीलाल तथा 16 वर्षीय लल्लू का पुरा नवाब बसई निवासी मोनू पुत्र रूप सिंह, 35 वर्षीय चांदपुर धौलपुर निवासी बंटू पुत्र पप्पू, 35 वर्षीय धौलपुर निवासी लोकेंद्र पुत्र सिन्दू के साथ 38 वर्षीय मनोरी पुत्र दिलीप चंद जातिगत कुशवाह सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

घटना से मची चीख-पुकार
ट्रॉली पलट जाने से घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने निजी स्तर पर ट्रॉली को सीधा कर सभी घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। उधर, दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed