फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tractor and thresher machine looted from farmer recovered at gunpoint in Dholpur

Dholpur: हथियार के बल पर किसान से लूटे गए ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन बरामद, पुलिस को चकमा देकर बदमाश फरार

Mon, 24 Apr 2023 12:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Apr 2023 12:16 PM IST
सार

धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के नोनेरा गांव से लूटा हुआ ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार्रवाई के दौरान बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Tractor and thresher machine looted from farmer recovered at gunpoint in Dholpur
पुलिस के कब्जे में लूटा हुआ ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के नोनेरा गांव से 8 अप्रैल की रात को हथियारों के बल पर किसान से मारपीट कर लूटे गए ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन को पुलिस ने बसई डांग थाना इलाके के सहरोन मोड़ से  बरामद कर लिया है। कार्रवाई के दौरान बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बसेड़ी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया 8 अप्रैल 2022 की रात को 45 वर्षीय किसान विजय कुमार पुत्र गंगा सिंह निवासी सलेमपुर पड़ोसी गांव नोनेरा में किसी किसान की गेहूं की फसल को ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन से भाड़े पर निकालने गया था। लौटते वक्त रात में करीब तीन बजे हथियारबंद बदमाशों से किसान का मुकाबला हो गया। हथियारों के बल पर बदमाशों ने किसान को रोक लिया। मारपीट कर बंधक बनाकर ट्रैक्टर, थ्रेसर मशीन एवं मोबाइल को लूटकर बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन छोड़ने की एवज में पांच लाख की रंगदारी की भी मांग की थी। किसान विजय कुमार ने नौ अप्रैल को बसेड़ी पुलिस थाने में लूट का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू किया। उन्होंने बताया स्थानीय पुलिस को 22 अप्रैल की रात को सूचना मिली कि लूटा हुआ ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन को बदमाश मोरोली गांव से बसई डांग क्षेत्र में ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर नादनपुर पुलिस थाना एवं कोतवाली पुलिस थाने से जाब्ता भी लिया गया। मोरोली गांव के मोड़, आठ मील एवं डांग क्षेत्र के सहरोन गांव के पास नाकाबंदी कराई गई। पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से सहरोन गांव के पास बदमाशों के कब्जे से ट्रैक्टर एवं थ्रेसर मशीन को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में कूदकर फरार हो गए। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संबंधित ठिकानों पर रवाना की है। उन्होंने बताया आरोपियों को दबिश देकर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया इस ऑपरेशन में साइबर सेल के इंचार्ज राजकुमार एवं एएसआई विष्णु की भी मुख्य भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed