फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tough competition between Congress and BJP for the fourth seat in Rajasthan for Rajya Sabha elections 2022

Rajya Sabha Election: तिवाड़ी बनाम चंद्रा होने से चौथी सीट पर घमासान, भाजपा-कांग्रेस के दावे अपनी जगह, सच्चाई कुछ और 

Tue, 07 Jun 2022 01:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 07 Jun 2022 01:52 PM IST
सार

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जीत के दावे कर रही है लेकिन सुभाष चंद्रा के निर्दलीय उतरने से मुकाबला रोचक हो चुका है। चौथी सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर दिख रही है।

विज्ञापन
Tough competition between Congress and BJP for the fourth seat in Rajasthan for Rajya Sabha elections 2022
राज्यसभा चुनाव 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट पर जीत स्पष्ट है। घमासान चौथी सीट पर है, जिसके लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा है, जबकि भाजपा ने निर्दलीय सुभाष चंद्रा को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे ही चुनाव दिलचस्प हो गए हैं। 

विज्ञापन


तीन दिन बाद यानी 10 जून को वोटिंग होनी है। कांग्रेस का दावा है कि उसने तीन सीटें जीतने की व्यवस्था कर ली है। कांग्रेस ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर ली है। साथ ही भाजपाई खेमे के विधायकों को तोड़ने के लिए जोर-आजमाइश भी शुरू कर दी है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने साफ कर दिया है कि उसके दो विधायकों का साथ निर्दलीय को मिलेगा, यानी भाजपा समर्थित उम्मीदवार चंद्रा को। 

विज्ञापन


दरअसल, राज्यसभा की सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 41 वोट चाहिए। कांग्रेस के पास दो और भाजपा के पास एक सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त वोट मौजूद है। चौथी सीट के लिए कोई भी जीत की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। जिस तरह चंद्रा और भाजपा ने मेहनत की है, लग रहा है कि मुकाबला करीब का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी जीत तो तय है 
राजस्थान में कांग्रेस ने तीनों प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। मॉक पोल में ऐसा होगा नहीं। रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक को प्रमुखता मिलेगी। तीसरे नंबर पर प्रमोद तिवारी रहेंगे। सुरजेवाला और वासनिक की जीत में कोई अड़चन नहीं है। हालांकि, प्रमोद तिवारी की जीत निर्दलियों के समर्थन पर निर्भर करेगी। इसी तरह भाजपा ने घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को भाजपा ने समर्थन दिया है। उनके अलावा हनुमान बेनीवाल की पार्टी और कुछ अन्य क्षेत्रीय पार्टियां चंद्रा के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed