{"_id":"61fb8eea0a6d93109c424265","slug":"topi-gang-leader-and-two-accused-arrested-in-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: टोपी गैंग का सरगना दो साथियों के साथ गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे धमकी भरे वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: टोपी गैंग का सरगना दो साथियों के साथ गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे धमकी भरे वीडियो
Thu, 03 Feb 2022 01:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:47 PM IST
सार
एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि कुछ समय पहले गिरफ्तार बदमाशों ने महुआ में फिल्मी स्टाइल में कई राउंड फायर कर एक गाड़ी को आग लगा दी थी। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल भी हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पुलिस ने टोपी गैंग के सरगना सहित तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन कारतूस के साथ एक पिस्टल, दस कट्टे व 12 कारतूस और दो पोना भी बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाश सोशल मीडिया पर मारपीट और हथियारों के साथ धमकी भरे लाइव वीडियो डालकर खुद को प्रचारित करते थे। उनके खिलाफ कई थानों में जानलेवा हमला, अपहरण और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
थाना महुआ पुलिस और स्पेशल टीम की गिरफ्त में आया आरोपी टोपी गैंग का सरगना विजय टोपी पुत्र मंगलाराम मीणा (36) गांव सांथा, मनीष कुमार पुत्र रमेश मीणा (25) गांव हट्टीपाड़ा और दीपक गुर्जर पुत्र लखन पाल (25) गांव शहदपुर के रहने वाले हैं। एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि कुछ समय पहले गिरफ्तार बदमाशों ने महुआ में फिल्मी स्टाइल में कई राउंड फायर कर एक गाड़ी को आग लगा दी थी। फायरिंग में एक व्यक्ति छर्रे लगने से घायल भी हो गया था। आरोपियों ने जयपुर से एक व्यक्ति का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने का वीडियो भी बनाया था। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन