{"_id":"66f7dad827026b8a960355b5","slug":"tonk-terror-of-seasonal-disease-in-nagar-40-to-50-people-have-died-prematurely-so-far-medical-team-arrived-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News : नगर गांव में मौसमी बीमारी का आतंक, अब तक 40 से 50 लोगों की अकाल मौत, सर्वे करने पहुंची मेडिकल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News : नगर गांव में मौसमी बीमारी का आतंक, अब तक 40 से 50 लोगों की अकाल मौत, सर्वे करने पहुंची मेडिकल टीम
Sat, 28 Sep 2024 04:29 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:29 PM IST
सार
मौसमी बीमारियों के चलते मालपुरा उपखंड के नगर गांव में हुई मौतों के मामले में राज्य और जिला स्तर पर आज मेडिकल डिपार्टमेंट की एक टीम गांव में पहुंची और सर्वे करके मरीजों की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि गांव में मौसमी बीमारी के कारण अब तक करीब 40 से 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मालपुरा उपखंड के नगर गांव में फैल रही बीमारियों व मौत के मामले को लेकर आज राज्य और जिला स्तर से मेडिकल टीम नगर गांव पहुंची और घर-घर जाकर सर्वे करके मामले की जानकारी ली। टीम ने गांव के सरपंच किस्मत राजू सिंह से भी बातचीत की और मौसमी बीमारी के कारण हुई मौत के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
घटना के अनुसार मौसमी बीमारियों के फैलते प्रकोप के कारण ग्रामीणों ने मालपुरा उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर मदद की गुहार लगाई थी। उपखंड अधिकारी ने मामले में तत्काल प्रसंज्ञान लेते हुए पंचायत समिति विकास अधिकारी व खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मालपुरा को गांव में फैल रही बीमारी की जांच हेतु कमेटी गठित कर उचित इलाज की व्यवस्था करने तथा नगर गांव में नियमानुसार साफ-सफाई व्यवस्था करवाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बीमारी की जांच के लिए कमेटी गठित किए जाने के भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मालपुरा उपखंड के नगर गांव में मौसमी बीमारी के कारण अब तक करीब 40 से 50 लोगों की अकाल मौत होने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आए दिन मौतें होने से ग्रामीण भयभीत हैं। आज स्टेट टीम में जॉइंट डायरेक्टर रूरल हेल्थ डॉ. एम.पी. जैन, स्टेट प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर डॉ. चैनरूप सोनी, ईआईएस ऑफिसर डॉ. अमित सोनी, जिला स्तरीय टीम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर महबूब खान, मुजाहिद एसटीए, बीसीएमएचओ डॉ. संजीव चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन