फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Rajasthan: Chief Secretary praises Collector Tina Dabi's work; lauds water conservation efforts.

राजस्थान: कलेक्टर टीना डाबी के कामकाज की मुख्य सचिव ने की तारीफ, जल संरक्षण के प्रयासों को सराहा

Sat, 10 Oct 2026 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Oct 2026 01:42 PM IST
सार

टोंक में जल संरक्षण और ईसरदा बांध निर्माण की प्रगति पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कलेक्टर टीना डाबी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए जल संचयन और पेयजल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Chief Secretary praises Collector Tina Dabi's work; lauds water conservation efforts.
टीना डाबी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टोंक जिले में जल संरक्षण के प्रयासों और ईसरदा बांध के निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने टोंक जिला प्रशासन के कामकाज की सराहना की है। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जल संचयन कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। साथ ही, जिला कलेक्टर टीना डाबी के नेतृत्व की भी प्रशंसा की। उन्होंने जल संचयन और पेयजल परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


जल संरक्षण और विकास योजनाओं की समीक्षा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने टोंक में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जल संचय जन अभियान (जेएसजेए), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की पेयजल परियोजनाओं और ईसरदा बांध के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन

बैठक के बाद मुख्य सचिव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि टोंक जिले में जल संचय जन अभियान, पीएचईडी की परियोजनाओं और ईसरदा बांध निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया है। जिले के 170 गांवों में 'जल अर्पण' कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अभियान के तहत 15,000 से अधिक कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, ईसरदा बांध का निर्माण भी सही गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्य सचिव ने इन प्रयासों को सराहनीय बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर टीना डाबी ने जताया आभार
मुख्य सचिव से मिली सराहना और प्रोत्साहन पर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी पोस्ट में मार्गदर्शन और कीमती समय देने के लिए मुख्य सचिव का धन्यवाद किया। टीना डाबी ने भरोसा दिलाया कि समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिला प्रशासन पूरी निष्ठा, मुस्तैदी और मेहनत के साथ काम करेगा। जिले में जल स्रोतों के पुनरुद्धार और पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन गंभीरता से प्रयास कर रहा है।

राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं टीना डाबी
जल संचयन और संरक्षण के क्षेत्र में टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी के कार्यों की पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो चुकी है। जल संचयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय जल पुरस्कार (जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार-2025) से सम्मानित किया था।

मध्य प्रदेश में जन्मीं टीना डाबी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2015 में अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था। वर्ष 2016 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी प्रशासनिक दक्षता और कुशल प्रबंधन के लिए जानी जाती हैं।

टोंक में पदस्थापना से पहले वह जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों में भी जिला कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। इन जिलों में उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों की सराहना हुई थी। अब टोंक में जल संचय जन अभियान और ईसरदा बांध परियोजना को गति देने के प्रयासों के चलते वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed