फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: Due to extreme heat, fire broke out in a truck filled with chemical, controlled after 2 hours

Tonk News: भीषण गर्मी के कारण केमिकल के दानों से भरे ट्रक में लगी आग, 50 लाख का सामान जलकर स्वाहा

Fri, 24 May 2024 05:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 05:34 PM IST
सार

जिले के निवाई क्षेत्र में बरथल तिराहे पर खड़े एक केमिकल के दानों से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Tonk News: Due to extreme heat, fire broke out in a truck filled with chemical, controlled after 2 hours
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोंक जिले के निवाई क्षेत्र के बरथल तिराहे पर खड़े केमिकल से भरे ट्रक में दोपहर को अचानक आग लग गई। आग ने पास ही खड़े दूसरे ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। दूसरे ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को आगे ले जाकर आग बुझाई। 

विज्ञापन


आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में ट्रक जलकर राख हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर ढाबे के बाहर प्लास्टिक के बारीक दानों से भरे खड़े ट्रक में आग लग गई। आग ने एक अन्य ट्रक को भी चपेट में ले लिया लेकिन समय रहते दूसरे ट्रक के चालक ने ट्रक को आगे ले जाकर ढाबे पर लगी  पानी की मोटर चलाकर आग बुझाई, जबकि दूसरे ट्रक में भीषण आग लग गई। 
विज्ञापन


आग के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। सूचना पर बरौनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया। ट्रक ड्राइवर मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ट्रक मुंबई से दिल्ली जा रहा था, ट्रक में प्लास्टिक के कट्टों में केमिकल लगे हुए बारीक प्लास्टिक के दाने थे, गर्मी के कारण इनमें आग लग गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed