फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: 6 injured in bloody clash over fence dispute, victims make serious allegations against police

Tonk News: बाड़े के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में महिलाओं समेत 6 घायल, पीड़ितों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 03 Jun 2024 12:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 12:17 PM IST
सार

जिले के अरनिया तिवाड़ी गांव में बाड़े को लेकर हुए खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि तीन दिन पहले इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत भी दे दी गई थी।

विज्ञापन
Tonk News: 6 injured in bloody clash over fence dispute, victims make serious allegations against police
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक में सदर पुलिस थाना इलाके के अरनिया तिवाड़ी गांव में बाड़े के विवाद को लेकर विवाद हो गया, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सआदत अस्पताल पहुंचाया। उधर घायलों का कहना है कि तीन पहले ही सदर पुलिस थाने को लिखित में शिकायत दी थी कि आरोपी जानलेवा हमला कर सकते हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


झगड़े में घायल महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तलवारों, कुल्हाड़ी और लाठियों हमला करने आए आरोपियों के बारे में पुलिस को फोन करने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची और  हमें खुद एम्बुलेंस से अस्पताल आना पड़ा। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। इस संबंध में घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर साफ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed