{"_id":"64a595c1c15648e607086513","slug":"tonk-crime-jewelry-looted-from-an-elderly-couple-and-their-sister-woman-wrist-was-beaten-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk Crime: बुजुर्ग दंपती और उनकी बहन से लूट ले गए जेवरात, पीट-पीटकर महिला की कलाई तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk Crime: बुजुर्ग दंपती और उनकी बहन से लूट ले गए जेवरात, पीट-पीटकर महिला की कलाई तोड़ी
Wed, 05 Jul 2023 09:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:39 PM IST
सार
राजस्थान के टोंक जिले में लूट का मामला सामने आया है। यहां पर एक बुजुर्ग दंपती और उनकी बहन से लुटेरे सोने-चांदी के गहने लूट ले गए। साथ ही महिला के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
पीड़ित महिला और पुरुष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोंक में देवली शहर के गणेश रोड स्थित अग्रसेन स्कूल में रह रहे दंपती और उनकी बहन से मंगलवार रात 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात की। इससे पहले बदमाशों ने तीनों लोगों को बुरी तरह से पीटा, जिनसे घटना तक बताई नहीं जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, यह वारदात मंगलवार रात 12 बजे के करीब हुई। पीड़ित मोहनलाल मीणा ने बताया कि वह स्वयं उनकी पत्नी मोत्या देवी और बहन मथरा देवी अग्रसेन स्कूल के मुख्य गेट स्थित पोर्च में सो रहे थे। इस दौरान स्कूल के दाई ओर से अज्ञात तीन बदमाश आए। जिन्होंने आते ही उन पर सोते हुए लोगों को पीटा और लाठियों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने सबसे पहले उनका गला खींच दिया तथा सिर पर ईंट दे मारी। इसके बाद पीड़ित अपना सिर पकड़ कर बैठ गए। वहीं, एक अन्य लोग ने पीड़ित की बहन मथरा देवी की कलाइयों पर लकड़ी से कई बार वार किए। इससे मथरा देवी की कलाई टूट गई। वहीं, हाथ पर सूजन आ गई। इसी तरह बदमाशों ने मोत्या देवी के सिर और गले पर भी वार किए हैं।
विज्ञापन
सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए...
वारदात को लेकर पीड़ित मोहनलाल मीणा ने देवली पुलिस में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी बहन का सोने का मांदलिया व चांदी की पायजेब तथा इसी तरह उनकी पत्नी मोत्या देवी की चांदी की पायजेब व सोने का मादलिया लूटकर ले गए। सोने के आभूषण आधा-आधा तोले के थे, जबकि पायल 250-250 ग्राम वजनी थी।
विज्ञापन
पीड़ित मोहनलाल ने बताया, उनकी बहन मथरा देवी कासीर निवासी हैं। लेकिन करीब नौ साल पहले उनके पति का देहांत हो गया था। इसके बाद से वह अपनी बहन को भी साथ ही रख रहे थे। पीड़ित अपनी पत्नी-बहन के साथ अग्रसेन स्कूल की चौकीदारी का काम कर रहे थे। दरअसल, अग्रसेन स्कूल गत सत्र में वापस ममता सर्कल स्थित पुराने भवन में शिफ्ट हो गई। वहीं, यह दंपती यहां केवल सुरक्षा के लिए रह रहे थे। समीप के लोगों ने बताया कि मोहनलाल मीणा के कोई संतान नहीं है और यही स्थिति उनकी बहन की भी है। तीनों यहां चौकीदारी व वृद्धावस्था पेंशन से मिलने वाली राशि से गुजर-बसर कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके साथ हुई यह वारदात से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
10 मिनट में वारदात कर रफूचक्कर हुए बदमाश...
पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह जहां सो रहे थे, उस जगह अंधेरा था। बदमाशों ने स्कूल में घुसते ही उन पर हमला कर दिया तथा जोर जबरदस्ती से उनके आभूषण लूट लिए। यहां तक कि उन्होंने मांदलिया नहीं निकलने पर चाकू से भी काटने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच मोत्या देवी का मांदलिया टूट गया। महज 10 मिनट में वह वारदात कर निकल गए। वारदात स्थल पर खून के निशान देखे जा सकते हैं। वहीं बदमाश स्कूल के पिछले हिस्से से कूदकर भाग गए। तीनों बदमाश बिना नकाबपोश थे। लेकिन बुजुर्ग अंधेरे की वजह से उनके चेहरे पहचान नहीं सके।
पीड़ित मोहनलाल की उम्र 75 साल है। जबकि उनकी पत्नी की 70 और बहन की उम्र 75 साल है। मामले में पुलिस ने लूट मारपीट भवन में घुसकर चोरी करना, रात में छुपकर हमला कर क्षति पहुंचाना, कई व्यक्तियों द्वारा एक इरादे से वारदात को अंजाम देने की आईपीसी की धारा- 34, 380, 458, 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, वारदात की सूचना पर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा पीड़ितों से जानकारी ली पुलिस जांच में जुटी है।