फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tobacco does not cause cancer said Rajasthan minister Parsadi Lal Meena 

World cancer day: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री बोले- तंबाकू से कैंसर नहीं होता, मेरे गांव के लोग दिन भर खाते हैं

Fri, 04 Feb 2022 02:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर। Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Feb 2022 02:54 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा दुनियाभर में होने वाली मौतों के सबसे बड़े कारणों में से एक कैंसर है। हमें इस बीमारी के होने के कारणों को जानकर उससे बचना होगा।

विज्ञापन
Tobacco does not cause cancer said Rajasthan minister Parsadi Lal Meena 
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनियाभर में आज शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। कैंसर से लोगों को बचाने के लिए सरकार और अन्य सामाजित संस्थान तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना का कहना है कि तंबाकू से कैंसर नहीं होता है। कैंसर दिवस पर मीडिया से बात करते हुए मीना ने कहा कि मेरे गांव में लोग दिन भर तंबाकू खाते हैं। कई साल से तंबाकू खाने के बाद भी उनको कुछ नहीं हुआ है। ये बात गलत है कि तुंबाकू से कैंसर होता है, यह किसी भी चीज से हो सकता है।

विज्ञापन


सीएम बोले-तंबाकू के कारण जानकर उससे बचें 
विश्व कैंसर दिवस पर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि हम सब अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर संतुलित आहार लेने और संयमित दिनचर्या अपनाने का प्रण लें। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में होने वाली मौतों के सबसे बड़े कारणों में से एक कैंसर है, इससे बचाव और इसका उपचार दोनों ही संभव हैं। हमें कैंसर होने के कारणों को जानकर उससे बचना होगा। 
विज्ञापन


कैंसर मरीजों की संख्या में 150 फीसदी इजाफा 
डब्ल्यूएचओ के अनुसार कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन ही है। राज्य में हर साल 77 हजार से ज्यादा मौतें तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से हो रही हैं। कैंसर के 40 फीसदी मरीज ऐसे हैं जिन्होंने कभी न कभी तंबाकू का सेवन किया है। प्रदेश के अस्पतालों में कैंसर मरीजों की संख्या में करबी 150 फीसदी का इजाफा हुआ है। सवाई मानसिंह अस्पताल में एक साल में आने वाले करीब 36 हजार से अधिक कैंसर मरीजों में से 15 हजार को तंबाकू से ही यह बीमारी होना पाई गई है। इनमें से 5 हजार से अधिक की मौत भी हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed