{"_id":"64bfec7417301a1d540e15f1","slug":"tigress-t-84-gave-birth-to-three-cubs-in-ranthambore-tiger-reserve-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में खुशखबरी; फील्ड स्टाफ को ट्रैकिंग के दौरान 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में खुशखबरी; फील्ड स्टाफ को ट्रैकिंग के दौरान 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन
Tue, 25 Jul 2023 09:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:09 PM IST
सार
बाघिन टी-84 अपने तीन नन्हें शावकों के साथ नजर आई। फील्ड स्टॉफ ने बाघिन और नन्हें शावकों की फोटो-वीडियो को अपने कैमरों में रिकॉर्ड किया और उच्च अधिकारियों को बाघिन के माँ बनने की जानकारी दी।
विज्ञापन
नन्हें शावकों के साथ बाघिन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। इस बार रणथंभौर की बाघिन टी-84 ने यह खुशखबरी दी है। दरसल रणथंभौर के वन क्षेत्र में विचरण करने वाली बाघिन टी-84 ने तीन शावकों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
बाघिन के एक साथ तीन शावकों के जन्म देने की खबर को लेकर वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। आज जब रणथंभौर का फील्ड स्टॉफ जंगल में वन्यजीवों की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग कर रहा था। इसी दौरान बाघिन टी-84 अपने तीन नन्हें शावकों के साथ नजर आई। फील्ड स्टॉफ ने बाघिन और नन्हें शावकों की फोटो-वीडियो को अपने कैमरों में रिकॉर्ड किया और उच्च अधिकारियों को बाघिन के माँ बनने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर वनकर्मियों की टीम तैनात
बाघिन के तीन शावकों को जन्म देने की खबर सामने आने के बाद डीएफओ मोहित गुप्ता ने बाघिन और शावकों की सुरक्षा को लेकर वनकर्मियों की टीम तैनात कर दी है। जो लगातार बाघिन और शावकों की मॉनिटरिंग में जुट गई। वनाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बाघिन टी 84 चौथी बार माँ बनी है। बाघिन टी 84 रणथंभौर की प्रसिद्ध बाघिन टी 19 की बेटी है। जिसकी उम्र करीब 9 वर्ष हो चुकी है। शावकों को जन्म देने से बाघिन काफी कमजोर दिखाई दे रही है, जिसकी मॉनिटरिंग के लिए मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। जो बाघिन के पल-पल के मूवमेंट की मॉनिटरिंग कर रही है।
विज्ञापन
रणथंभौर में अब तकरीबन 81 बाघ-बाघिन और शावक हो चुके
सुखद बात ये है कि रणथंभौर में लगातार बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। जो रणथंभौर के पर्यटन और बाघ संरक्षण के लिहाज से काफी अहम है। रणथंभौर में अब तकरीबन 81 बाघ-बाघिन और शावक हो चुके हैं, जो रणथंभौर के लिए बड़ी बात है।