फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tiger Fight: Fierce conflict between tigers in Ranthambore National Park, war broke out over territory

Tiger Fight: रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान बाघों के बीच हुआ जमकर संघर्ष, इलाके को लेकर छिड़ी जंग

Thu, 14 Dec 2023 02:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 02:07 PM IST
सार

Ramthambhore National Park: सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में दो बाघों के बीच इलाके की लड़ाई को लेकर खूनी संघर्ष देखने को मिला। पर्यटकों को भ्रमण के लिए लेकर गए नेचर गाइड ने बाघों को घायल अवस्था में देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी।
 

विज्ञापन
Tiger Fight: Fierce conflict between tigers in Ranthambore National Park, war broke out over territory
टाइगर फाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में इलाके को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो भाइयों ने एक-दूसरे को बुरी तरह घायल कर दिया। दरअसल, रणथंभौर की आरओपीटी रेंज के जोन नंबर चार में बाघ टी 120 व टी 121 के बीच इलाके को लेकर आपस में संघर्ष हो गया। आपसी संघर्ष में बाघ टी 121 बुरी तरह घायल हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बाघ टी 120 व टी 121 दोनों भाई हैं लेकिन जंगल के नियमों के मुताबिक इलाके को लेकर दोनों भाइयों में आपस भिड़ंत हो गई। जमकर हुए इस आपसी संघर्ष में बाघ टी 121 अपने भाई के आगे कमजोर पड़ गया और घायल हो गया। भ्रमण के लिए पर्यटकों लेकर गए नेचर गाइडों ने बाघ को घायल अवस्था में देखकर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने सूचना मिलने पर बाघ की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। घायल बाघ के चेहरे एवं आगे के पैरों में घाव हो गया है।  इसके लिए वन विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर घायल बाघ टी 121 की मॉनिटरिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रणथंभौर में इलाके को लेकर पूर्व में भी कई मर्तबा बाघों के बीच टकराव हो चुका है। फिलहाल वन विभाग बाघ पर नजरें बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed