{"_id":"61c20085acfa98424c6c4922","slug":"thug-arrested-by-police-in-jaipur-was-giving-1-lakh-rupees-for-25-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 25 हजार के बदले 1 लाख दे रहे ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 25 हजार के बदले 1 लाख दे रहे ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 21 Dec 2021 09:58 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:58 PM IST
सार
2016 में भी पुलिस बंगाल से नकली नोट लाकर चलाने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर चुकी है। वह 25 हजार के असली नोट लेकर 50 हजार की दो गड्डी थमा कर गायब हो जाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर लिया है। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर जिले के जयसिंहपूरा खोर थाना पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। वह 500-500 के 80 लाख रुपये कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल से घूम रहा था। थाना प्रभारी सतपाल के अनुसार खेमचंद उर्फ शहनाज मनोरंजन बैंक के बच्चों के नोट खरीद कर, उनकी असली जैसी कटिंग करके एक असली नोट ऊपर एक नीचे लगाकर गड़डी तैयार करके उसे पोलीथीन में पैक करके शिकार की खोज में निकल जाता था। शिकार मिलने पर 25 हजार के असली नोट लेकर 50 हजार की दो गड्डी थमा कर गायब हो जाता था।
विज्ञापन
2016 में भी पुलिस बंगाल से नकली नोट लाकर चलाने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है जिन्होंने लालच में आकर नकली नोट लिए हैं।
विज्ञापन