{"_id":"63f4dca8d730e6ac9a00272c","slug":"three-smugglers-arrested-with-heroin-in-hanumangarh-police-seized-school-and-bike-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने स्कूली और बाइक भी जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने स्कूली और बाइक भी जब्त की
Tue, 21 Feb 2023 08:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:30 PM IST
सार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हेरोइन के साथ पकड़े तीनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस उनसे बड़े सप्लायरों के बारे में जानने की कोशिश में है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के सदर और तलवाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर 110 ग्राम हेरोइन (चिटठा) जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से पुलिस ने बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्ता राम बोस के सुपरविजन और थाना अधिकारी सदर लखबीर सिंह के नेतृत्व में एसआई ज्योति टीम के साथ गश्त पर थीं। इस दौरान स्कूटी सवार सलमान खान उर्फ छम्मू (25) को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद टीम ने हेरोइन के मुख्य सप्लायर गुरप्रीत सिंह (35) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीओ संगरिया प्रतीक मील के सुपरविजन और तलवाड़ा कार्यवाहक थाना अधिकारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम के सहयोग से बाइक सवार तस्कर गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी (20) निवासी तलवाड़ा झील को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन