फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three people injured in a fight in front of Mama Bhanja Hotel in Churu

Churu Crime News: अपने ही बने अपनों के जानी दुश्मन, मारपीट में तीन घायल

Mon, 20 Mar 2023 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Mar 2023 05:47 PM IST
सार

चूरू में सरदारशहर स्थित मामा भांजा होटल के सामने सोमवार को एक व्यक्ति के परिवार पर परिवार के लोगों ने ही जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में एक पुरुष सहित दो महिलाओं को चोट आई है। घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई है।

विज्ञापन
Three people injured in a fight in front of Mama Bhanja Hotel in Churu
अस्पताल में घायल युवक का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले में सरदारशहर के तारानगर रोड पर स्थित मामा भांजा होटल के सामने किताबुद्दीन काजी के परिवार पर परिवार के लोगों ने ही जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक पुरुष सहित दो महिलाओं को चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां पर इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया गया। वहीं, गंभीर हालत में एक महिला को हाई सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


सरदारशहर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश कस्वा ने बताया कि वार्ड 35 के परवेज काजी (35), जीना बानो (45) और जानम बानो (25) को चोट आई है। किताबुद्दीन काजी ने बताया कि रविवार रात को 8:35 पर अचानक आकर सत्तार खान, यूनुस खान और आरिफ सहित कुछ अन्य ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती करवाकर इलाज करवाया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed