फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three people arrested with illegal liquor of one crore

एक करोड़ की अवैध शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 29 Aug 2018 02:43 PM IST
भाषा, बीकानेर
भाषा, बीकानेर Updated Wed, 29 Aug 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested with illegal liquor of one crore
फाइल फोटो
पुलिस ने आज सुबह एक करोड़ रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब पकड़ी जिसे तस्करी कर पंजाब से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीन शराब तस्करों को भी पकड़ा है। नाल पुलिस थानाधिकारी धर्म पूनिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर पंजाब से गुजरात जा रहे टैंकरों को जांच के लिए रोका। जांच में इन दोनों टैंकरों में अंग्रेजी शराब की पेटियां पाई गईं।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों टैंकरों तथा तीन लोगों को पकड़ा गया। इन दोनों टैंकरों में भरी शराब की बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि टैंकर के साथ साहब राम निवासी तंदूर वाली (टिब्बी), सहीराम निवासी बड़ी लोहावट तथा बाड़ू राम भाट निवासी तंदूर वाली को पकड़ा गया है। यह लोग टैंकर से शराब तस्करी कर पंजाब से गुजरात ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed