फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three miscreants including history sheeter arrested with illegal weapon

Churu: हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, तीन अवैध देसी पिस्टल व दो मैगजीन बरामद

Tue, 07 Mar 2023 07:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Mar 2023 07:53 AM IST
सार

सरदारशहर थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग कार्रवाई में थाना क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके पास से तीन अवैध देशी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की हैं।

विज्ञापन
Three miscreants including history sheeter arrested with illegal weapon
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मोहित सोनी उर्फ मोनू पुत्र रामलाल (23) निवासी वार्ड नंबर 20 समेत रणधीर चौधरी पुत्र मदनलाल (24) निवासी वार्ड नंबर 16 और सोनू उर्फ राजेंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह (31) निवासी वार्ड नंबर 11 बाड़ी बास थाना सरदारशहर चूरू को गिरफ्तार किया गया है। हिस्ट्रीशीटर मोहित सोनी रोहित गोदारा गैंग का सदस्य है, जिसके लिए अवैध हथियार सप्लाई व रंगदारी का काम करता है। इसके विरुद्ध छह आपराधिक मुकदमे तथा रणधीर चौधरी के विरुद्ध पांच आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसपी मीना ने बताया कि अवैध आग्नेयास्त्रों की धरपकड़ के लिए एएसपी राजेंद्र कुमार मीना और नरेंद्र कुमार के सुपरविजन एवं थानाधिकारी सतपाल विश्नोई के नेतृत्व में थाना सरदारशहर तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। रविवार को एएसआई राजेंद्र कुमार मय टीम द्वारा आरोपी सोनू उर्फ राजेंद्र सिंह को एक अवैध देशी पिस्टल समेत गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


दूसरी टीम का नेतृत्व एएसआई रामनिवास ने किया। इनकी टीम ने आरोपी रणधीर चौधरी को एक अवैध देशी पिस्टल समेत गिरफ्तार किया। एएसआई हिम्मत सिंह के नेतृत्व में तीसरी टीम ने हिस्ट्रीशीटर मोहित सोनी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल मय दो मैगजीन बरामद कर गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed