{"_id":"646cb90c4a2f69cb480b68d3","slug":"three-miscreants-arrested-with-illegal-weapons-in-dhaulpur-rajasthan-news-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में अवैध हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, तीनों के पास पुलिस को मिले कट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में अवैध हथियार के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, तीनों के पास पुलिस को मिले कट्टे
Tue, 23 May 2023 06:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 May 2023 06:31 PM IST
सार
धौलपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों युवक के पास से पुलिस ने 3 देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर सदर थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि एसपी मनोज कुमार के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिस अभियान के तहत थाने की अलग-अलग टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। पुलिस की टीम ने तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को 315 बोर के देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कौलारी थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ गांव के युवक अशोक (28 साल) पुत्र जगदीश के पास से अवैध हथियार बरामद किया है। महाराजपुरा का रहने वाले युवक राममोहन (21 साल) पुत्र विजय सिंह भी 315 बोर का देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी शिवनगर पोखरा का रहने वाला राजेश (19 साल) पुत्र कमल सिंह मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उसके पास से भी पुलिस देशी कट्टा मिला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन