{"_id":"64037778df53141e8400da24","slug":"three-miscreants-arrested-in-pratapgarh-with-151-kg-doda-post-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan:नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों की गाड़ी पलटी, 151 किलो डोडा पोस्त बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan:नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों की गाड़ी पलटी, 151 किलो डोडा पोस्त बरामद, तीन गिरफ्तार
Sat, 04 Mar 2023 10:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:23 PM IST
सार
प्रतापगढ़ जिले की धमोतर थाना पुलिस ने की तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी एक्सयूवी कार से 151 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना पुलिस ने नाकाबंदी तोड़ कर भाग रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों की एक्सयूवी गाड़ी से 151 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर पंकज मेघवाल और विनोद मेघवाल थाना पिपल्या मंडी जिला मंदसौर मध्यप्रदेश और राजू नायक थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ का रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एसपी अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थ से भरी एक सिल्वर कलर की महेंद्रा एक्सयूवी, जिसके आगे का कांच टूटा हुआ है देवगढ़ से धमोतर की तरफ जा रही है। सूचना पर सीओ मनीष बडगूजर के नेतृत्व में थाना धमोतर से टीम बनाकर बिहारी घाटे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान नकोर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा करने पर ड्राइवर ने नाकाबंदी के साइड से भागने का प्रयास किया, इससे कार खाई में पलट गई।
विज्ञापन
इस दौरान कार में से एक अभियुक्त निकल कर फरार हो गया, लेकिन तीन लोग उसमें फंस गए। पुलिस टीम ने उन्हें बाहर निकाला और नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम पंकज मेघवाल, राजू नायक और विनोद मेघवाल बताया। वहीं, भागने वाले युवक का नाम अजय नायक निवासी पिपल्या मंडी बताया। कार की तलाशी में 10 प्लास्टिक के कट्टों में 151 किलो 200 ग्राम अधकुचला डोडा चुरा मिला। इसके बाद पुलिस की टीम ने अवैध डोडा चूरा और एक्सयूवी कार जब्त कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन