{"_id":"5fc17f648ebc3eefbb077493","slug":"three-dead-and-six-injurd-as-bus-catches-fire-after-touching-high-tension-wire-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: बस के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: बस के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत, 6 घायल
Sat, 28 Nov 2020 04:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Nov 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से जयपुर जा रही एक निजी बस के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
चंदवाजी पुलिस थाना प्रभारी अनीता मीणा ने बताया कि बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी। लबाना गांव के पास एक ट्रक के पलट जाने से जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। रोड पर कम जगह होने के कारण बस चालक ने बस को पीछे ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान बस पर बिजली के खंभे से टकराने से 11 हजार केवी का तार टूटकर गिर पड़ा। देखते ही देखते बस में आग लग गई। उन्होंने बताया कि तीन यात्री भगवान सिंह, नूर मोहम्मद और शुभाना की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
मीणा ने बताया कि बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि घायलों को निम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।