फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three day fair of Sanwaliyaji will be organized from 13th

Rajasthan: सांवलियाजी का तीन दिवसीय मेला 13 से, चांदी के रथ पर भगवान को विराजमान कर श्रद्धालु खींचेंगे रथ

Wed, 11 Sep 2024 01:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Sep 2024 01:57 PM IST
सार

Rajasthan: मेवाड़ के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर मण्डल मंडफिया की और से तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेला 13 से 15 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं भव्य विशाल शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
Three day fair of Sanwaliyaji will be organized from 13th
सांवलियाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिर मण्डल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे मेले का शुभारंभ होगा। दोपहर 2 बजे श्री सांवलिया सेठ की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा रात्रि 9 बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

विज्ञापन


इसमें सुरेंद्र शर्मा, अरुण जेमिनी, जानी बैरागी, सत्यनारायण सतन, विवेक पारीक, भुवन मोहनी एवं विष्णु सक्सेना सहित विभिन्न कविगण काव्य पाठ करेंगे। मेला ग्राउंड के मीरा रंगमंच पर भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें तारक मेहता के उल्टा चश्मा के फेम तनमय बकरिया (बागा) एवं हिमांशु बवंडर सहित विभिन्न कविगण प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम रेफरल चिकित्सालय के पास बाईपास स्टेज पर होगा। रात्रि 9 बजे से भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मेला ग्राउंड मीरा रंगमंच एवं गोवर्धन रंगमंच स्टेज पर आयोजित होगा।
विज्ञापन


उड़ेगी गुलाल, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
इसी प्रकार मेले के मुख्य दिवस 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे श्री सांवलिया सेठ की विशाल रथयात्रा मंदिर परिसर से रवाना होगी, जो सांवलिया सरोवर पर जाएंगे। भगवान को चांदी के रथ पर बिराजमान कर नगर भ्रमण होगा। वहीं श्रद्धालु इस रथ को खींचेंगे। भगवान के चांदी के रथ में बिराजमान कर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की अलग-अलग झांकियां होगी, जो आकर्षण का केन्द्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 8 बजे शोभायात्रा के समापन पर भव्य आतिशबाजी होगी। रात्रि 9 बजे भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मेला ग्राउंड मीरा रंगमंच गोवर्धन रंगमंच पर होगा। कार्यक्रम में राज पारीक, छोटू सिंह रावणा एवं सवाई भाट द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, अलग-अलग मंच पर पूजा नाथानी, सुरभि चतुर्वेदी एवं भगवत सुथार मय दल अपनी परिस्थितियों देंगे।


सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा समापन
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि मेले के अंतिम दिन 15 सितंबर को समापन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसके बाद दिव्यांग जन को मोटर राइजल्ड व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। भव्य रंगारंग आतिशबाजी के साथ मेले का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed