फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   three children drowned in chambal river in Dholpur

Dholpur: नानी के घर घूमने आए तीन सगे भाई चंबल नदी में डूबे, तीनों की मौत से पसरा मातम

Sun, 08 May 2022 06:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 08 May 2022 06:34 PM IST
सार

धौलपुर में चंबल नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। दो बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
three children drowned in chambal river in Dholpur
धौलपुर में बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

धौलपुर के राजघाट गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चंबल नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों रविवार सुबह करीब 11 बजे चंबल नदी में नहाने गए, तभी यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्चे रविवार की सुबह 11 बजे नदी में नहाने गए थे। दोपहर तक वो घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। परिजन नदी के पास गए तो बच्चों के कपड़े नदी किनारे पड़े हुए थे। जिसके बाद उनके डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और तीन बच्चों के शव को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि बरपुरा निवासी खेमचंद के तीनों बेटे 10 साल का रोहित, आठ साल का चिराग और छह साल का कान्हा अपनी नानी के घर राजघाट आए हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed