{"_id":"5d8f6f0d8ebc3e01740f6506","slug":"three-children-die-tragically-after-school-wall-collapses-in-udaipur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः उदयपुर जिले में सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः उदयपुर जिले में सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
Sat, 28 Sep 2019 08:14 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 28 Sep 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर (सांकेतिक)
राजस्थान के उदयपुर जिले में शनिवार को एक सरकारी स्कूल की दीवार गिरने की घटना में कम से कम तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह उस वक्त हुई जब राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, थोबवाड़ा में बच्चे कक्षा में भाग लेने पहुंचे। यह स्कूल तलहटी में स्थित है और कल रात अत्यधिक बारिश के कारण जलभराव हो गया था।
खेरवाड़ा के थाना प्रभारी भंवर लाल ने कहा कि स्कूल की एक दीवार अचानक ढह गई जिसमें तीन बच्चे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले में शिकायत दर्ज कराई और मृतकों की पहचान मनीषा मीणा (10), अविनाश (8) और आयूष (5) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।