Rajasthan: उदयपुर हत्याकांड के तीन आरोपियों को आज एनआईए कोर्ट में किया जाएगा पेश, पुलिस से भी हो सकती है पूछताछ
उदयपुर हत्याकांड को लेकर एनआईए पुलिस से भी पूछताछ कर सकती है क्योंकि कन्हैयाल लाल ने पुलिस को जान का खतरा बताया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों को एनआईए शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। मोहम्मद गौस, रियाज अत्तारी और फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन तीनों आरोपियों की रिमांड अवधि शनिवार को पूरी हो गई है।
मोहम्मद गौस, रियाज अत्तारी और फरहाद मोहम्मद शेख को 12 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने 16 जून तक आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। इसके साथ ही चार अन्य आरोपी मोहसिन खान, आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसीन और वसीम अली को जेल भेज दिया गया था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एनआईए कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर पुलिस से भी पूछताछ कर सकती है। दर्जी कन्हैया ने धमकी मिलने की शिकायत पुलिस को दी थी। बता दें कि धानमंडी थाने में कन्हैया ने लिखित शिकायत देकर जान का खतरा बताया था, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिसकर्मी ने समझौता करवा दिया था। अब इस मामले में पुलिस से पूछताछ किया जाएगा और पता किया जाएगा कि पुलिस ने लापरवाही क्यों बरती।
उदयपुर में 28 जून को टेलर कन्हैयालाल की उसकी दुकान पर नाप देने आए गौस मोहम्मद और रियाज मोहम्मद ने खंजर से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या का वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हत्या के बाद उन्होंने एक और वीडियो शूट किया था। इसमें उन्होंने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान की धमकी दी थी। एनआईए ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।