फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three accused of theft arrested in Bharatpur Hindi News

Bharatpur: नशे की लत को पूरा करने करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6 लाख रुपए के साथ सोने-चांदी के जेवर बरामद

Mon, 29 Jan 2024 06:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 Jan 2024 06:22 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए तीनों आरोपी चोरी करते थे। आरोपी पहले सूने मकान की रेकी करते थे, उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
Three accused of theft arrested in Bharatpur Hindi News
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सूने मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों के पास से लाखों रुपये समेत आभूषण बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि बीते दिनों अटल बंद और सेवर थाना क्षेत्र में हुईं दो चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। अटल बंद थाना क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान से कई लाख रुपए और सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। वहीं सेवर थाना अंतर्गत पार्षद विजय भारती के सूने मकान से भी चोरों ने लाखों रुपये और आभूषण चोरी किए थे। दोनों ही घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू थी। सोमवार को पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल तीनों चोरों को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6 लाख रुपये अधिक की नगदी और  सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों चोरों से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए यह लोग सूने मकान की रेकी करते थे और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed