Bhilwara: नकली नोटों के गिरोह का भंडाफोड़, तीन लाख रुपये के साथ आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा में पुलिस ने नकली नोट के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात को पेट्रोल पंप पर नकली नोट का हेरफेर करते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा में पुलिस ने नकली नोटो के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3.25 लाख रुपये के नकली नोट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कार, बाइक और अन्य कुछ सामान भी जब्त किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ज्येष्ठा मैत्रीय ने बताया कि गोविंद पुत्र प्रहलाद चंद माली निवासी भीलवाड़ा, शंकर सिंह पुत्र जमना सिंह रावणा राजपूत निवासी उपरेड़ा थाना बनेड़ा और ओमप्रकाश पुत्र जगदीश कुमावत निवासी नया खेड़ा थाना रायला को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी 2022 को एसओजी की सूचना पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधू के आदेशानुसार थाना सुभाषनगर पुष्पा कसौटिया और एसओजी पु.नि. विजय कुमार राय की टीम गठित की गई थी। टीम ने सूचना तैयार कर जाल बिछाया और आरोपियों को दबोच लिया। इन आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 25 हजार 400 रुपये नकली भारतीय मुद्रा को जब्त किया गया है।
आरोपियों ने प्रांरभिक पूछताछ में बताया कि आरोपी रात में होटल और पेट्रोल पंप पर राशि का हस्तातंरण करते थे और नकली मुद्रा का हेरफेर करते थे। पुलिस तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में प्रदेश में नकली नोट से जुड़ी किसी गैंग के बड़े में खुलासा हो सकता है।