{"_id":"63d7e9dfeacb6b2a330d7d0f","slug":"three-accused-arrested-for-assaulting-mother-and-son-in-churu-rajasthan-news-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: मां-बेटे से मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सात लोगों ने घर में घुसकर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: मां-बेटे से मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सात लोगों ने घर में घुसकर किया था हमला
Mon, 30 Jan 2023 09:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:31 PM IST
सार
एएसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2022 को भोजूसर उपाधियान निवासी संतोष देवी मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 27 दिसंबर को महिला और उसका बेटा लिखमाराम घर पर थे। शाम साढ़े सात बजे परिवार के ही सात लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर हथियारों के साथ घर में घुसकर उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के सरदारशहर पुलिस ने घर में घुसकर मां-बेटे से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई कर रविवार को भोजूसर उपाधियान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 30 दिसंबर 2022 को सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजूसर उपाधियान के रहने वाले परमेश्वर लाल (25), लालचंद (23) और केसराराम (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला
एएसआई हिम्मत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि 30 दिसंबर 2022 को भोजूसर उपाधियान निवासी संतोष देवी मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक गरीब महिला है। 27 दिसंबर को वह और उसका बेटा लिखमाराम घर पर थे। शाम साढ़े सात बजे परिवार के ही बुद्धाराम, केशराराम, परमेश्वरलाल, निराण, लालचंद, मैनादेवी और पपुड़ी पुरानी रंजिश को लेकर हथियारों के साथ घर में घुसे। इसके बाद उन लोगों ने उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने उसके बेटे को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घायल बेटे को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल होने के कारण बीकानेर रेफर कर दिया। जहां 29 दिसंबर रात को उसके बेटे लिखमाराम के सिर का ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।