फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Threatening to kill lawyer, High Court orders security to police

Rajasthan High Court: वकील को जान से मारने की धमकी, हाईकोर्ट ने दिए सुरक्षा के आदेश, सरकार से मांगा जवाब

Fri, 08 Jul 2022 08:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Jul 2022 08:45 PM IST
सार

जमीन विवाद को लेकर गांव के लोगों ने वकील को जान से मारने की धमकी दी है। इसे लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन
Threatening to kill lawyer, High Court orders security to police
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

आपसी रंजिश में वकील जीतराम चौधरी को धमकाने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस को उन्हें सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं। मामले में सरकार सहित अन्य से से दस दिन में जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश बिरेंद्र कुमार की एकलपीठ ने की थी।  

विज्ञापन


एडवोकेट अजीत सिंह देवंदा ने हाईकोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता जयपुर जिले के गांव प्रतापपुरा, तहसील माधोराजपुरा का रहने वाले हैं। गांव में चल रहे जमीनी विवाद में याचिकाकर्ता जीतराम चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें उसी गांव के रहने वाले किशन, केदार, गणेश, नारायण सहित अन्य से जान का खतरा है। मामले की सुनवाई बाद न्यायाधीश बिरेंद्र कुमार ने वकील जीतराम चौधरी को सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बात दें कि याचिकाकर्ता जीतराम चौधरी ने 22 जून को राज्य सरकार, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण, थानाधिकारी रेनवाल मांजी, गांव प्रतापपुरा, तहसील माधोराजपुरा निवासी किशन, केदार, गणेश और नारायण के खिलाफ आपराधिक विविध याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed