फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thinner put on fire after raping a married woman in Barmer

Barmer: ढाणी में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म के बाद थिनर डाल लगाई आग, इलाज के दौरान महिला की मौत

Sat, 08 Apr 2023 12:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Apr 2023 12:41 PM IST
सार

ढाणी में घुसकर युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया और थिनर डालकर जला दिया। पीड़िता को गंभीर हालात में जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Thinner put on fire after raping a married woman in Barmer
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ढाणी में एक विवाहिता को अकेला पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर थिनर डालकर आग लगा दी। आग लगने के बाद महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


इधर, गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को बालोतरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है। पचपदरा डीएसपी भी विवाहिता के बयान लेने के लिए एंबुलेंस के साथ जोधपुर गए। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता कमर से ऊपर का शरीर बुरी तरह से जल चुका था इस कारण वो बोलने की स्थिति में नहीं थी। परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता की जोधपुर में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पचपदरा डीएसपी मदनलाल मीणा के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। वहीं, आरोपी शकुर पुत्र कालू खान बांगड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या से लोगों में आक्रोश है। वहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने ट्वीट कर सरकार घेरा और लिखा कि लचर कानून व्यवस्था के कारण अपरधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed