फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thieves took away jewelry and cash from retired SDO's house in Hanumangarh

Hanumangarh: गांव गए रिटायर्ड एसडीओ के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, गहने व कैश लेकर हुए फरार, केस दर्ज

Sat, 22 Apr 2023 01:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Apr 2023 01:44 PM IST
सार

बीएसएनएल के रिटायर्ड एसडीओ के मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सोने-चांदी के गहने और रुपये ले गए। जांच में जुटी पुलिस।

विज्ञापन
Thieves took away jewelry and cash from retired SDO's house in Hanumangarh
हनुमानगढ़ पुलिस थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हनुमानगढ़ में बीएसएनएल के रिटायर्ड एसडीओ के सुरेशिया स्थित मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। रिटायर्ड एसडीओ अपने मकान पर ताला लगाकर पूरे परिवार सहित करीब एक महीने पहले मथुरा गए थे। अब लौटे तो ताले टूटे हुए मिले और सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली। उन्होंने जंक्शन पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


बीएसएनएल के रिटायर्ड एसडीओ रमेश चन्द्र (60) पुत्र कृपाली जाटव निवासी वार्ड 53 सुरेशिया ने रिपोर्ट दी कि वह 15 मार्च को अपने मकान पर ताला लगाकर किसी काम से परिवार के साथ अपने गांव मथुरा चले गए। पीछे से कोई व्यक्ति मकान में घुसा।
विज्ञापन


अज्ञात लोगों ने चार कमरों और दो अलमारी, तीन बक्से, चार अटैची के ताले तोड़कर 250 ग्राम चांदी की तागड़ी, 100 ग्राम चांदी की पायजेब, 100 ग्राम चांदी के दो बिल्ला, 200 ग्राम चांदी के चार सिक्के, सोने की 24.8 मिलीग्राम की चेन, 9.5 ग्राम सोने की दो अंगूठी, डेढ़ ग्राम सोने का ओम, 50 ग्राम चांदी के कड़े और 61500 रुपए की नकदी चोरी कर ली। 17 अप्रैल को नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन से शाम साढ़े सात बजे अपने निवास स्थान पर पहुंचा। मकान के मुख्य दरवाजे के ताले खोलकर अंदर गया, तो कमरे के मुख्य दरवाजे के ताले सहित चार कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। 3 बक्से, 4 अटैचियों के ताले टूटे हुए मिले। मकान में सामान बिखरा हुआ था और सोने-चांदी के गहने और रुपये गायब थे। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भूप सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed